Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News: श्यामपुर–हरदोई घाट पर पैटून पुल का उद्घाटन

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 8, 2026

Bareilly News: श्यामपुर–हरदोई घाट पर पैटून पुल का उद्घाटन

जागरण टुडे, मोहम्मदगंज (बरेली)

ग्राम पंचायत मोहम्मदगंज क्षेत्र के श्यामपुर–हरदोई घाट पर निर्मित पैटून पुल का रविवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। मीरगंज विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा ने फीता काटकर पुल का लोकार्पण किया। पुल के शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

उद्घाटन कार्यक्रम में मीरगंज ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, गन्ना समिति अध्यक्ष तेजपाल सिंह ‘फौजी’, मंडल अध्यक्ष अजयवीर चौधरी, एचडीबी के नवनिर्वाचित निदेशक होरीलाल गंगवार और नरेंद्र गंगवार मौजूद रहे। इसके अलावा मंडल महामंत्री के.पी. राणा और अखिलेश मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष भानु प्रताप ‘फौजी’, जिला मंत्री मंजू कोरी तथा भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश गंगवार सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


इस अवसर पर विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा ने कहा कि पुल और सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती हैं। प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस पैटून पुल के बनने से आसपास के गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लोगों को नदी पार करने में होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी।

विधायक ने कहा कि पुल के शुरू होने से किसानों, विद्यार्थियों और आम लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में भी लोगों को तेज और सुरक्षित रास्ता उपलब्ध होगा।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और पुल निर्माण को प्राथमिकता दिए जाने की सराहना की। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से इस पुल की मांग की जा रही थी और अब इसके बन जाने से क्षेत्र के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.