Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News : रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ 7 दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न, स्वयंसेवकों ने लिया एकजुट रहकर समाज सेवा का संकल्प

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 13, 2026

Bareilly News : रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ 7 दिवसीय एनएसएस  शिविर संपन्न, स्वयंसेवकों ने लिया एकजुट रहकर समाज सेवा का संकल्प

जागरण टुडे, मीरगंज (बरेली)

मुक्ता प्रसाद डिग्री कॉलेज, शाही (बरेली) में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वातावरण को उल्लासमय बना दिया। पूरे शिविर के दौरान समाज सेवा, स्वच्छता जागरूकता, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

समापन समारोह में छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य और लघु नाटिकाओं के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। प्रस्तुतियों में स्वच्छता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को प्रमुखता से दर्शाया गया, जिन्हें उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने सराहा। कार्यक्रम के दौरान पूरे शिविर की गतिविधियों की झलक भी प्रस्तुत की गई, जिससे शिविर के सात दिनों की मेहनत और उत्साह साफ दिखाई दिया।


महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. दिनेश गंगवार और अध्यक्ष प्रमिला गंगवार ने शिविर के समापन की घोषणा करते हुए स्वयंसेवकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भाव का पाठ पढ़ाती है। ऐसे शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता और सामाजिक चेतना का भी विकास करते हैं।

उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि समाज सेवा का भाव केवल शिविर तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने एकजुट रहकर समाज हित में कार्य करने और सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।


राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी डॉ. शबाब मियां ने भी शिविर की सफलता पर सभी स्वयंसेवकों को बधाई दी और उनके अनुशासन, सहयोग और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने सेवा, अनुशासन और टीम भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने शिविर की गतिविधियों को सराहा और इसे प्रेरणादायक बताया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.