Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News : ईद-उल-फितर पर मीरगंज में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई नमाज

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 21, 2026

Bareilly News : ईद-उल-फितर पर मीरगंज में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई नमाज

ओमकार गंगवार, मीरगंज (बरेली)

बरेली जनपद के मीरगंज कस्बे में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व पूरे हर्षोल्लास, श्रद्धा और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह होते ही ईदगाह सहित क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कस्बे के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों जैसे दियोरिया अब्दुल्लागंज, गुगई, सुजातपुर और रईया नगला समेत कई गांवों में भी लोगों ने एकत्र होकर ईद की नमाज अदा की।

नमाज के दौरान देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में खुशियों और उल्लास का माहौल बना रहा।


त्योहार को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। मीरगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (आईपीएस) अंजना दहिया,  इंस्पेक्टर(अपराध) संजय तोमर और कस्बा चौकी इंचार्ज पंकज कुमार  गौतम पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहे। अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से ईद-उल-फितर का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस अवसर पर क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक साफ दिखाई दी, जहां सभी समुदायों ने मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.