शांतिकुंज हरिद्वार से रवाना हुई ज्योति कलशयात्रा का शनिवार को बरेली पहुंचने पर नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। यहां शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमने के बाद ज्योति कलशयात्रा अलखनाथ मंदिर के निकट तुलसी स्थल मंदिर पहुंची। जहां दीप यज्ञ का आयोजन किया गया है। तत्पश्चात गायत्री परिवार से जुड़े भक्तों ने शांतिकुंज हरिद्वार और अखंड ज्योत के संबंध जानकारी दी।
इस अवसर पर तुलसी स्थल मंदिर के महंत नीरज नयन दास का दोशाला ओढ़ाकर स्वागत किया गया। तुलसी स्थल पर आयोजित यज्ञ के मुख्य यजवान गायत्री परिवार से जुड़े अजय मिश्रा और उनकी पत्नी प्रिया मिश्रा ने पूर्णाहुति दी। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
तत्पश्चात अखंड दीप यात्रा त्रिवटीनाथ मंदिर होते हुए राजेंद्र नगर स्थित बांके बिहारी मंदिर पहुंची। वहां से रवाना होरेन के वीर सावरकर नगर समेत विभिन्न कॉलोनियों में भ्रमण करने के बाद शाम 5:00 बजे महानगर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पहुंची।
गायत्री परिवार के जिला संयोजक दिनेश पांडे ने बताया कि अगले दिन रविवार सुबह पांच कुंडली गायत्री यज्ञ का आयोजन होगा। शाम को मुंशी नगर कॉलोनी और उसके आसपास की कॉलोनियों में भ्रमण के बाद गायत्री चेतना केंद्र मुंशी नगर में शाम को दीप यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
ज्योति कलश यात्रा के स्वागत में अजय मिश्रा, उनकी पत्नी प्रिया मिश्रा, कमला, मंजू तिवारी, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की जिला समन्वयक राजीव जौहरी, डॉ बीपी सिंह, आशुतोष तिवारी, रामप्रकाश, राजेश गंगवार, बीके तिवारी, वेद प्रकाश शर्मा का पूर्ण सहयोग रहा।