Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News : राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 28, 2026

Bareilly News : राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जागरण टुडे,मीरगंज(बरेली)
राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज, बरेली में भारत सरकार द्वारा संचालित “बाल विवाह मुक्त भारत” 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शिव कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने “ऑडियो संदेश” एवं “हस्ताक्षर अभियान” में उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही छात्र-छात्राओं को कक्षाओं में ऑडियो माध्यम से बाल विवाह जैसी कुप्रथा के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया और इसके खिलाफ समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में बाल विवाह के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना तथा युवाओं को सामाजिक परिवर्तन का जिम्मेदार वाहक बनाना रहा।

कार्यक्रम का सफल समन्वय डॉ. सचिन कुमार गिरि द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो. विजय बहादुर सिंह बिष्ट, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. मोहम्मद फाइज, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. दीपांकर राव, डॉ. शिवप्रताप सिंह एवं वीरेन्द्र शर्मा सहित अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.