Thursday, April 2, 2026

बरेली डीआईजी का निर्देश: डकैती-लूट, हत्या, दहेज हत्या, पॉक्सो एक्ट में करें सख्त कार्रवाई

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 1, 2026

बरेली डीआईजी का निर्देश: डकैती-लूट, हत्या, दहेज हत्या, पॉक्सो एक्ट में करें सख्त कार्रवाई

डीआईजी ने बुधवार को बरेली रेंज के पुलिस कप्तानों के साथ की समीक्षा बैठक

जागरण टुडे, बरेली

अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर बुधवार को डीआईजी रेंज ने सभी जिले के पुलिस कप्तानों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने हत्या लूट ,डकैती, दुष्कर्म, दहेज हत्या, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई के निर्देश दिए।

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बुधवार को अपने कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं, पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के साथ मासिक समीक्षा की। जिसमें उन्होंने आपराधिक प्रकरण, माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही, निरोधात्मक कार्रवाई, एसआर केस और लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश जारी किए।

डीआईजी ने कहा कि हत्या लूट, डकैती, बलात्कार, दहेज हत्या, पॉक्सो एक्ट, अपहरण, गोकशी, धर्मांतरण एवं साम्प्रदायिक संघर्ष के अभियोगों में भी कठोर कार्रवाई की जाए। इसके अलावा वर्तमान में प्रचलित विभिन्न अभियान, ऑपरेशन कन्विक्शन,ऑपरेशन क्लीन,ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत की गयी कार्यवाही की भी समीक्षा की।

उन्होने मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत चलाये जा रहे विभिन्न अभियान, नारी सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों के प्रभावी संचालन व क्रियान्वयन व महिला बीट प्रणाली की सुदृढ़ीकरण को कहा। साइबर हेल्प-डेस्क के क्रियान्वयन और साइबर क्राइम के प्रभावी रोकथाम को भी निर्देश दिए। महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा करके जनपदों में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के निर्देश दिए।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.