Thursday, April 16, 2026

बरेली में होमगार्ड्स के पदों पर लिखित परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 16, 2026

बरेली में होमगार्ड्स के पदों पर लिखित परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक

जागरण टुडे, बरेली

बरेली में उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर भर्ती के लिए एनरोलमेंट 2025 के तहत लिखित परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा जिले के 19 केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी, जिसमें कुल 52,416 अभ्यर्थी शामिल होंगे। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

परीक्षा तीन दिनों तक चलेगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। प्रत्येक पाली में 8,736 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, हाल ही में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा के अनुभव को ध्यान में रखते हुए शासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल रोकने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा चार सेक्टर और चार स्टेटिक मजिस्ट्रेट को रिजर्व रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

परीक्षा केंद्र बनाए गए विद्यालयों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। वहां बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। साथ ही परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे और निर्धारित नियमों का पालन करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.