प्रयागराज में गुरुवार को उपजा प्रेस क्लब, बरेली के अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना एवं एनयूजे यूपी के प्रदेश महामंत्री संतोष भगवान का स्थानीय यूनिट ने जोरदार स्वागत किया गया। प्रयागराज के होटल विटल लाइंस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रयागराज यूनिट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों अतिथियों को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, पत्रकारों के हितों की रक्षा तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर भी चर्चा की गई। डॉ. पवन सक्सेना ने संगठन की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की आवाज को मजबूती देने के लिए सभी साथियों को मिलकर कार्य करना होगा। वहीं, प्रदेश महामंत्री संतोष भगवान ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया।
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने संगठन के वरिष्ठ साथी एवं पूर्व अध्यक्ष रतन दीक्षित से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्हें गुलदस्ता भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुलाकात के दौरान पुराने अनुभवों को साझा करते हुए संगठन की गतिविधियों पर भी चर्चा हुई।
प्रयागराज यूनिट के पदाधिकारियों ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के संवाद और मुलाकातें संगठन को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होती हैं। कार्यक्रम में कई स्थानीय पत्रकार एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।