बरेली। श्रीनाथ नगरी सेवा समिति की ओर से गुरुवार को IMA ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 50 लोगों ने स्वेच्छा से महादान किया।
कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने कहा कि स्वेच्छा से रक्तदान करना मानवता की सच्ची सेवा है। यह एक ऐसा कार्य है, जिससे किसी की जान बचाई जा सकती है।
भाजपा नेता व श्री नाथ नगरी सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष बंटी ठाकुर ने उपस्थित लोगों को रक्तदान का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है”। उन्होंने कहा कि एक छोटा सा प्रयास किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान दे सकता है।
कार्यक्रम संयोजक शोभित अग्रवाल ने समाज के लोगों से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और संवेदनशील समाज के निर्माण में हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। इस अवसर पर डॉ. अंजू उप्पल ने समिति के कार्यों की सराहना की और संस्था पदाधिकारियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक सोनू भइया, सुधीर कुमार सिंह, सतीश चंद्र वर्मा, पंडित केसरी नंदन, जसप्रीत कोहली, रिजु रस्तोगी, राहुल उप्पल, सोनू सैनी, दिवाकर शर्मा, रोहित रोहिल्ला, दीपक अग्रवाल, अंकुश रस्तोगी, विशाल चंद्रा, नवीन कौशल, प्रदीप गुर्जर, रजत, कन्हैया गुप्ता, दीपक गुप्ता सहित अन्य लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और रक्तदान किया।