Wednesday, June 3, 2026

Bareilly News : सुधा गैस एजेंसी पर तहसीलदार का औचक छापा, स्टॉक में गड़बड़ी और 30 सिलेंडर बिना एंट्री पाए गए

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 25, 2026

Bareilly News : सुधा गैस एजेंसी पर तहसीलदार का औचक छापा, स्टॉक में गड़बड़ी और 30 सिलेंडर बिना एंट्री पाए गए

जागरण टुडे, मीरगंज (बरेली)

बरेली जनपद के फतेहगंज पश्चिमी क़स्बा में संचालित   सुधा गैस एजेंसी पर तहसीलदार मीरगंज ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं। इस कार्रवाई से क्षेत्र की अन्य गैस एजेंसियों में भी हड़कंप मच गया है।


निरीक्षण के दौरान कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडरों के स्टॉक का मिलान किया गया। जांच में सामने आया कि हाल ही में आई सिलेंडरों की खेप को स्टॉक रजिस्टर में दर्ज ही नहीं किया गया था। इस पर तहसीलदार ने मौके पर मौजूद मैनेजर से जवाब-तलब किया, लेकिन वह संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सके।


गैस गोदाम में एक और बड़ी लापरवाही तब सामने आई जब सिलेंडरों का वजन करने वाली मशीन खराब पाई गई। मैनेजर मशीन खराब होने का कारण स्पष्ट नहीं कर पाए, जिसके बाद दूसरी जगह से मशीन मंगवाकर सिलेंडरों का वजन कराया गया।


सबसे गंभीर अनियमितता यह पाई गई कि उसी दिन प्राप्त भरे हुए सिलेंडरों में से 30 सिलेंडर बिना स्टॉक रजिस्टर में दर्ज किए ही वितरण के लिए निकाल दिए गए थे। इसके अलावा स्टॉक रजिस्टर में ओवरराइटिंग भी पाई गई, जिसे प्रशासन ने गंभीर लापरवाही माना है।तहसीलदार ने एजेंसी प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित एजेंसी के खिलाफ नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.