Saturday, June 13, 2026

Bareilly News : एस. एम. पी. आई. सी. चैलेंजर्स ने जीता फ्रेंडली क्रिकेट मैच, अभय शर्मा बने मैन ऑफ द मैच

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: May 22, 2026

Bareilly News : एस. एम. पी. आई. सी. चैलेंजर्स ने जीता फ्रेंडली क्रिकेट मैच, अभय शर्मा बने मैन ऑफ द मैच

समर कैंप में खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन, विजेता टीम को मेडल देकर किया सम्मानित

ओमकार गंगवार,मीरगंज(बरेली)

संत मंगलपुरी इंटर कॉलेज मीरगंज में आयोजित समर कैंप के दौरान शुक्रवार को माध्यमिक कक्षाओं की दो टीमों — एस. एम. पी. आई. सी. प्राइड और एस. एम. पी. आई. सी. चैलेंजर्स — के बीच रोमांचक फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला गया। मुकाबले में एस. एम. पी. आई. सी. चैलेंजर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्राइड टीम को 9 विकेट से पराजित कर जीत अपने नाम की। बेहतरीन बल्लेबाजी और खेल प्रदर्शन के लिए अभय शर्मा को “मैन ऑफ द मैच” चुना गया।


समर कैंप के दूसरे दिन आयोजित इस क्रिकेट मैच को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मैच का शुभारंभ टॉस के साथ हुआ, जिसमें चैलेंजर्स टीम के कप्तान इकरार अली ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एस. एम. पी. आई. सी. प्राइड टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 116 रन बनाए और विपक्षी टीम को जीत के लिए 117 रनों का लक्ष्य दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस. एम. पी. आई. सी. चैलेंजर्स की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 7 ओवरों में ही 117 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया। टीम की शानदार जीत पर खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह का माहौल रहा।


मैच के समापन पर कॉलेज के उप प्रबंधक बाबा अरविंद गिरी एवं प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने विजेता टीम और मैन ऑफ द मैच अभय शर्मा को मेडल देकर सम्मानित किया। गणित प्रवक्ता अंबा प्रसाद ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि अभय पाराशरी ने पूरे मैच की वीडियोग्राफी की। बाहर से आए मेहमान चिराग सक्सेना और अनुराग के निर्देशन में प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.