Wednesday, June 3, 2026

Bareilly News : मीरगंज पुलिस ने 75 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा, अपाचे बाइक भी बरामद

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: May 25, 2026

Bareilly News : मीरगंज पुलिस ने 75 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा, अपाचे बाइक भी बरामद

जागरण टुडे, मीरगंज (बरेली)

मीरगंज (बरेली)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में अपराध एवं नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरगंज कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 75 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त अपाचे बाइक भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, मीरगंज कोतवाली में तैनात कस्बा प्रभारी पंकज कुमार अपनी टीम के साथ संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने कस्बे के अंडरपास के पास से अपाचे बाइक सवार एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 75 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम उजैन पुत्र अंदलाज बताया। वह वर्तमान में मोहल्ला कोहिनूर थाना कटघर, जिला मुरादाबाद में रह रहा था, जबकि मूल रूप से गांव मुंडीखेरी थाना जावर, जिला सीहोर (मध्य प्रदेश) का निवासी है। आरोपी ने बताया कि वह पिछले करीब 10 वर्षों से मुरादाबाद में रहकर फेरी लगाने का काम करता था, लेकिन अधिक पैसा कमाने के लालच में स्मैक तस्करी के धंधे में शामिल हो गया।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी वर्ष 2020 में रामपुर जिले के शाहजादनगर थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ट्रकों के माध्यम से स्मैक खरीदकर उसकी तस्करी करता था।

मीरगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.