Saturday, June 13, 2026

Bareilly News ; बहरोली मेले में युवक से मारपीट, होठ काटने का आरोप

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: May 28, 2026

Bareilly News  ; बहरोली मेले में युवक से मारपीट, होठ काटने का आरोप

जागरण टुडे,मीरगंज(बरेली)

जनपद बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी एक युवक ने गांव के ही दो लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

गांव कुतुबपुर निवासी प्रमोद शर्मा पुत्र अंगनलाल शर्मा ने थाना मीरगंज में दी गई तहरीर में बताया कि वह 24 मई 2026 को करीब 11 बजे बहरोली मेले में गया था। वहां उसकी मुलाकात गांव के ही भुरा पुत्र गिरधारी और शीशपाल पुत्र हुकमी से हुई। आरोप है कि शीशपाल ने उसे 500 रुपये दिए थे, जिन्हें उसने वापस कर दिया। इसके बाद भी दोनों युवक उससे दोबारा रुपये मांगने लगे।

प्रमोद का आरोप है कि रुपये वापस करने की बात कहने पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और थप्पड़-घूंसों से मारपीट की। इस दौरान शीशपाल ने कथित रूप से दांतों से उसका होठ काट लिया। शोर-शराबा होने पर मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया।

पीड़ित का कहना है कि जाते समय दोनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले में पीड़ित ने थाना मीरगंज पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.