Friday, June 12, 2026

बरेली पुलिस की मई रैंकिंग जारी, बहेड़ी थाना और सर्किल रहे अव्वल

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: June 5, 2026

बरेली पुलिस की मई रैंकिंग जारी, बहेड़ी थाना और सर्किल रहे अव्वल

जागरण टुडे, बरेली

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस कार्यों की मासिक समीक्षा के तहत मई माह की प्रदर्शन रैंकिंग घोषित कर दी गई है। इस बार थाना बहेड़ी, सर्किल बहेड़ी और उत्तरी पुलिस क्षेत्र ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली पुलिस टीमों को एसएसपी अनुराग आर्य ने ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


पुलिस विभाग ने मई माह में 29 थानों, नौ सर्किलों और तीनों पुलिस क्षेत्रों के कार्यों का मूल्यांकन किया। इसमें जनशिकायतों के निस्तारण, अपराध नियंत्रण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, साइबर अपराधों पर कार्रवाई, विवेचनाओं के निस्तारण और विभिन्न कानूनों के तहत की गई कार्रवाई को आधार बनाया गया।

क्षेत्रीय रैंकिंग में उत्तरी पुलिस क्षेत्र ने पहला स्थान हासिल किया। सर्किल स्तर पर बहेड़ी सबसे आगे रहा, जबकि थानों की सूची में बहेड़ी शीर्ष पर रहा। शीशगढ़ दूसरे, बारादरी तीसरे, देवरनियां चौथे और शाही पांचवें स्थान पर रहे।

एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि मासिक मूल्यांकन व्यवस्था का उद्देश्य पुलिसिंग को अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनाना है। बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि अन्य इकाइयों को सुधार के लिए प्रेरित किया जाएगा।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.