Friday, June 12, 2026

Bareilly News : विश्व पर्यावरण दिवस पर धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स मीरगंज में हुआ वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त जीवन का दिया संदेश

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: June 5, 2026

Bareilly News : विश्व पर्यावरण दिवस पर धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स मीरगंज में हुआ वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त जीवन का दिया संदेश

ओमकार गंगवार,मीरगंज(बरेली)

 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड, इकाई मीरगंज में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मिल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए तथा कर्मचारियों और अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को मात दें” के साथ की गई। इस अवसर पर बिजनेस हेड डी.के. शर्मा, बिजनेस एडवाइजर संदीप कुमार शर्मा तथा इकाई प्रमुख सरबजीत सैनी ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण पूरी मानवता की आवश्यकता बन गया है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित करते हैं।

इकाई प्रमुख सरबजीत सैनी ने लोगों से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की अपील करते हुए कहा कि बाजार जाते समय पॉलिथीन का प्रयोग करने के बजाय घर से कपड़े का थैला लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से ही प्लास्टिक प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है और पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन अरविंद गंगवार, गन्ना महाप्रबंधक प्रदीप कुमार, महाप्रबंधक यांत्रिक महेंद्र अग्रवाल, महाप्रबंधक लेखा जय गोपाल चावला, महाप्रबंधक उत्पादन अभिषेक शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक प्रशासनिक संजय कुमार सिंह सहित शेषनाथ यादव, अनिल गुप्ता, जय कुमार, आशुतोष कुमार, संजय यादव, शिवम सिन्हा, राजू प्रजापति, धर्मेंद्र सिंह, ओमेंद्र सिंह तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.