एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलमारन ने जिले की कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। जारी तबादला सूची में 13 निरीक्षकों और 11 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादलों में धर्मेंद्र पवार को कोतवाली देहात से शहर कोतवाल बनाया गया है, जबकि के.के. लोधी को कोतवाली देहात का थानाध्यक्ष बनाया गया है। प्रेमपाल सिंह को अवागढ़, अखिलेश दीक्षित को जलेसर, रूपेश कुमार वर्मा को अलीगंज, राकेश कुमार सिंह को नयागांव, अनिल कुमार सिंह को राजा का रामपुर तथा छत्रपाल सिंह को मलावन का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
उपनिरीक्षकों में सुनील वर्मा को जैथरा, योगेंद्र सिंह को मारहरा, सुबोध उपाध्याय को जसरथपुर, मधु दुबे को सकीट और विदेश राठी को मिरहची का थानाध्यक्ष बनाया गया है। नंदनी सिंह को महिला थाने से हटाकर कोतवाली नगर में इंस्पेक्टर क्राइम तथा नीतू वर्मा को महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करें।