Tuesday, July 28, 2026

सोरों के लहरा में 'अपना घर आश्रम' के नए भवन का उद्घाटन, असहाय जनों की सेवा को मिलेगा विस्तार

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: July 26, 2026

सोरों के लहरा में 'अपना घर आश्रम' के नए भवन का उद्घाटन, असहाय जनों की सेवा को मिलेगा विस्तार

जागरण टुडे, कासगंज

सोरों (अंकित पंडित)। सोरों नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड लहरा स्थित 'अपना घर आश्रम' के नए भवन का रविवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। यह आश्रम असहाय, निराश्रित एवं मंदबुद्धि लोगों के रहने, भोजन, स्वास्थ्य देखभाल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए संचालित किया जाता है। नए भवन के शुरू होने से संस्था की सेवाओं का दायरा और अधिक बढ़ेगा तथा जरूरतमंद लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।


उद्घाटन कार्यक्रम में न्यायिक एसडीएम सहावर एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी (ईओ) सोरों हर्षिता देवड़ा ने तिलक एवं माल्यार्पण कर नए भवन में मंगल प्रवेश कराया। इस दौरान सोरों कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी भी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विक्की निर्भय ने पटका पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया और नए भवन के शुभारंभ पर संस्था को शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने आश्रम द्वारा वर्षों से असहाय एवं मंदबुद्धि लोगों की सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।


इस अवसर पर विष्णु अग्रवाल, मुकेश शर्मा, राज कोल्ड के आशीष अग्रवाल सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने आश्रम के नए भवन के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा और अधिक प्रभावी ढंग से किए जाने की कामना की।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.