Saturday, September 12, 2026

रोडवेज अफसरों के दावे निकले हवाई, रक्षाबंधन पर भीड़ से जूझते रहे बहन-भाई

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 28, 2026

रोडवेज अफसरों के दावे निकले हवाई, रक्षाबंधन पर भीड़ से जूझते रहे बहन-भाई

बरेली। रक्षाबंधन पर रोडवेज अफसरों के दावे हवाई साबित हुए। बसों की कमी के चलते शुक्रवार को दिनभर लोग बरेली रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ जुटी रही। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ी। कई यात्री सुबह करीब सात बजे से बस के इंतजार में बैठे रहे, लेकिन समय पर बस नहीं मिलने से उनकी बेचैनी बढ़ती गई।


रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और भाइयों के घर जाने के लिए सफर कर रही हैं। ऐसे में यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ने के बावजूद बसों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से बस अड्डे पर अव्यवस्था जैसी स्थिति दिखाई दी।

बदायूं से बिजनौर तक जाने वालों की भीड़

बस अड्डे पर बदायूं, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर और बिजनौर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ रही। बस आते ही उसमें सवार होने के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बनने लगी। महिलाओं को बच्चों के साथ बस पकड़ने में सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि त्योहार के मद्देनजर पहले से ही अतिरिक्त बसों की जरूरत साफ थी, लेकिन इसके बावजूद कई रूटों पर बसों की संख्या पर्याप्त नजर नहीं आई।


काउंटर पर भी नहीं मिल रही स्पष्ट जानकारी

यात्रियों की परेशानी सिर्फ बसों की कमी तक सीमित नहीं रही। यात्रियों का आरोप है कि बसों के संचालन और अगली बस के समय की जानकारी लेने के लिए जब वे काउंटर पर पहुंचे तो उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। इससे यात्रियों को यह पता लगाने में भी परेशानी हुई कि उन्हें बस के लिए कितना और इंतजार करना पड़ेगा। कई यात्री सामान और बच्चों के साथ घंटों बस का इंतजार करते नजर आए। त्योहार के कारण भीड़ लगातार बढ़ती रही, लेकिन बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या के मुकाबले परिवहन व्यवस्था कमजोर दिखाई दी।

बहनों की राह में बसों की कमी बनी मुसीबत

रक्षाबंधन पर हर साल बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और रिश्तेदारों के यहां पहुंचने के लिए रोडवेज बसों का सहारा लेते हैं। महिलाओं के लिए यह सफर और भी महत्वपूर्ण होता है, लेकिन इस बार बसों की कमी ने उनकी परेशानी बढ़ा दी। यात्रियों का कहना है कि रोडवेज प्रशासन को रक्षाबंधन की भीड़ का पहले से अनुमान था। ऐसे में प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जानी चाहिए थी, ताकि यात्रियों को घंटों इंतजार न करना पड़े।

रोडवेज प्रशासन की व्यवस्था पर उठे सवाल

बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ और बसों के इंतजार की तस्वीरों ने रोडवेज की त्योहार से पहले की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों ने मांग की है कि भीड़ वाले रूटों पर तत्काल अतिरिक्त बसें लगाई जाएं और यात्रियों को बसों के संचालन की सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए।वहीं, यात्रियों की शिकायतों और बस अड्डे पर बनी अव्यवस्था को लेकर रोडवेज प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.