Saturday, September 12, 2026

पटियाली बाजार में अब नहीं चलेगी मनमानी, अतिक्रमण पर SDM सख्त फरमान

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 31, 2026

पटियाली बाजार में अब नहीं चलेगी मनमानी, अतिक्रमण पर SDM सख्त फरमान

एसडीएम ने व्यापारियों से की स्वतः अतिक्रमण हटाने की अपील, सुबह 9 बजे के बाद भारी वाहनों की नो-एंट्री; चौराहों पर लगेंगे बैरियर

जागरण टुडे, कासगंज

पटियाली, राहुल गुप्ता। कस्बे के बाजार में बढ़ते अतिक्रमण और भारी वाहनों की आवाजाही से पैदा हो रही जाम की समस्या को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को उप जिलाधिकारी आतिश सिंह ने अपने कार्यालय में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बाजार की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


एसडीएम ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों के सामने किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटा लें, ताकि बाजार में आवागमन सुचारु हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि व्यापारियों ने स्वतः अतिक्रमण नहीं हटाया तो पुलिस बल के साथ प्रशासन को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करनी पड़ेगी।

उन्होंने बताया कि बाजार में आने वाले भारी वाहनों और लोडरों के प्रवेश का समय भी निर्धारित किया जाएगा। भारी वाहन सुबह 9 बजे तक ही बाजार में प्रवेश कर सकेंगे। इसके बाद उन्हें शाम छह बजे के बाद ही बाजार में आने की अनुमति होगी। व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए चौराहों पर भारी वाहनों को रोकने के लिए बैरियर लगाए जाने की भी तैयारी की जा रही है।

बैठक में नगर अध्यक्ष अनुराग वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष बृजेश गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष बबलू गुप्ता, अनूप चौहान, तपन गुप्ता, मनीष पांडे समेत व्यापार मंडल के पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.