Saturday, September 12, 2026

Kasganj: अब्दुल रियाज बने किसान यूनियन के प्रमुख मंडल महासचिव

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 5, 2026

Kasganj: अब्दुल रियाज बने किसान यूनियन के प्रमुख मंडल महासचिव

जागरण टुडे, कासगंज

सहावर, अनवर खान। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अब्दुल रियाज को प्रमुख मंडल महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही किसान संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

नई जिम्मेदारी मिलने पर अब्दुल रियाज ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उनके हितों के लिए संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता होगी। संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने के साथ किसानों की आवाज को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट कर संगठन के माध्यम से हर स्तर पर उनकी आवाज बुलंद की जाएगी। उनके मनोनयन पर किसान यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि अब्दुल रियाज संगठन को नई मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.