Friday, October 30, 2026

सड़क पर गिरी लकड़ी की कुट्टी बनी हादसे की वजह, कैंटर चालक गंभीर

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 19, 2026

सड़क पर गिरी लकड़ी की कुट्टी बनी हादसे की वजह, कैंटर चालक गंभीर

जागरण टुडे,मीरगंज(बरेली) 

राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगरिया नल के पास शनिवार तड़के लकड़ी की कुट्टी लदी ट्राली से कैंटर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। टक्कर में कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्राली में भारी मात्रा में लकड़ी की कुट्टी लदी हुई थी। इसी दौरान ट्राली से कुट्टी सड़क पर गिर गई। इसी कुट्टी की चपेट में कैंटर आ गया और अनियंत्रित होकर ट्राली से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक और उसके साथ ट्रैक्टर पर सवार अन्य लोग वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मौके पर छोड़ी गई ट्रैक्टर-ट्राली के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना की वास्तविक स्थिति और जिम्मेदार लोगों के बारे में स्थिति स्पष्ट होगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.