Thursday, October 29, 2026

दरवाजा खोलने को लेकर पड़ोसियों में विवाद, महिला से मारपीट का आरोप

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 22, 2026

दरवाजा खोलने को लेकर पड़ोसियों में विवाद, महिला से मारपीट का आरोप

जागरण टुडे,मीरगंज(बरेली)

बरेली जनपद के मीरगंज नगर के सराय खाम मोहल्ले में मंगलवार सुबह दरवाजा खोलने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट की स्थिति बन गई। एक महिला ने पड़ोस में रहने वाली महिला पर लाठी-डंडे से मारपीट करने और हाथ की उंगली दांत से काटकर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मीरगंज के मोहल्ला सराय खाम निवासी रुक्साना पत्नी अय्यूब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे दरवाजा खोलने को लेकर पड़ोसी नसरीन पत्नी उस्ताद से कहासुनी हो गई। रुक्साना का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर नसरीन ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान उसके हाथ की उंगली दांत से काटने का भी आरोप लगाया गया है।

शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। रुक्साना ने पुलिस को दी तहरीर में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

घटना के बाद महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने नसरीन के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.