बरेली। तख्तापलट के बाद बांग्लादेश में हो रही हिंसा के विरोध में नाथ नगरी सुरक्षा समूह के प्रमुख दुर्गेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीडीपुरम में शहीद चौक पर एकत्र होकर बांग्लादेश के झंडे को आग लगाकर और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार के खिालफ केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाए। यह भी मांग रखी गई कि बांग्लादेश से जो हिंदू पलायन कर भारत की शरण में आ रहे हैं उनको भारत सरकार शरण देकर भारतीय नागरिकता प्रदान करें।
अंत में पीड़ित हिंदू परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।
विरोध प्रदर्शन में गुलशन आनंद, परम केसरवानी, नीरज मलिक, राजीव सिंह, नितेश कपूर, संजीव साहनी, सतीश चंद्र अग्रवाल, परविंदर मौर्य, नरोत्तम दास, जसपाल भारद्वाज, रंजन दीक्षित, विनोद राजपूत, डॉ विमल भारद्वाज, डॉ मयंक अग्रवाल, प्रवीण भारद्वाज, रोहतास, संजय शर्मा, सोमपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।