Tuesday, March 31, 2026

बकरी को घूरने पर बवाल... आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर

लेखक: Jagran Today | Category: राष्ट्रीय | Published: August 26, 2024

बकरी को घूरने पर बवाल... आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर
हैरान करने वाला यह मामला जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र के गांव करौंदी का है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 22 अगस्त की है। इस गांव की रहने वाली 72 वर्षीय कौशल्या बाई की बकरी घर के बाहर बंधी हुई थी। इस बकरी को गांव का ही कृष्ण सेन नाम का युवक काफी देर से घूर रहा था। बुर्जुग महिला ने जब उससे बकरी को घूरने का कारण पूछा तो वह गाली गलौज करने लगा। महिला ने विरोध किया तो डंडे से उसकी पिटाई कर दी। जिससे महिला घायल हो गई।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के बाद लहूलुहान हालत में महिला रांझी थाने पहुंची और तहरीर देकर बताया कि शाम को वह खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रही थी। तभी उसने देखा कि मोहल्ले का ही रहने वाला कृष्ण सेन उसकी बकरी को काफी देर से घूर रहा है। जब उसने उसे टोका तो वह गाली गलौज करने लगा।
इसके बाद डंडे से पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया।

शोर सुनकर परिवारवाले उसे बचाने आए तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रांझी थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी कृष्ण सेन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.