पूर्व मंत्री एवं एमएलसी समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान का कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना सरकार में बैठे लोगों की बड़ी चूक है। इस मामले में समाजवादी पार्टी सरकार के साथ है। सरकार को इसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे सरकार में बैठे लोगों की यह बड़ी लापरवाही है। आतंकी हमलों में लगातार सैनिक मारे जा रहे हैं। चंद लोगों को अमीर बनाने के चक्कर में सेना के बजट में कटौती की जा रही है। अग्निवीर जैसी योजना चलाकर सेना को कमजोर किया जा रहा है। देश की सुरक्षा से लगातार खिलवाड़ हो रहा है।
कश्यप समाज सेवा समिति की ओर से रविवार को कश्यप व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन नेहरू युवा केंद्र में किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी बरेली के जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने की। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप रहे। डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि सरकार नौकरियां छीन रही है इसलिए कश्यप और पीडीए समाज व्यापार में बढ़-चढ़कर भागीदारी करे। भाजपा सरकार ने कश्यप-निषाद समाज का मुख्य कार्य मछली पालन और नाव चलने का काम छीनकर बड़ी-बड़ी कंपनियों को दे दिया है।
व्यापार और राजनीति में भागीदारी के लिए करें प्रोत्साहित : शिवचरण
सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने कहा कि बरेली में लगभग चार लाख से अधिक कश्यप समाज के वोटर हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के जरिये कश्यप समाज को व्यापार और राजनीति में भागीदारी करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। द्रोण कश्यप ने कार्यक्रम में आने के लिए व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। संचालन कश्यप समिति अध्यक्ष एडवोकेट संत कुमार ने किया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, कोषाध्यक्ष अशोक यादव, मीडिया प्रभारी दीपक यादव, अमित राज सिंह यादव, शिवम सागर, समिति के उपाध्यक्ष रामदास कश्यप, कोषाध्यक्ष राजवीर कश्यप, नवीन कश्यप, संजीव कश्यप, आदित्य कश्यप, टीकाराम कश्यप, ऋषि भूषण कश्यप, अवधेश कश्यप, विष्णु कश्यप, मनोहर यादव, अनिल पटेल, आदित्य कश्यप, शशि भूषण कश्यप, विक्रम कश्यप, महेंद्र कश्यप, भीमसेन आदि मौजूद रहे।