Saturday, January 31, 2026

Mathura: संगठन सृजन अभियान को मिल रही मजबूती, समाजसेवी अनुज गुप्ता साथियों सहित कांग्रेस में शामिल

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 31, 2025

Mathura: संगठन सृजन अभियान को मिल रही मजबूती, समाजसेवी अनुज गुप्ता साथियों सहित कांग्रेस में शामिल

जागरण टुडे, मथुरा

जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के सेठवाड़ा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला महासचिव हाकिम सिंह छोकर ने की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश धनगर ने संगठन सृजन अभियान और मौजूदा राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने कहा कि यमुना में जलस्तर बढ़ने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। साथ ही देश के सबसे अहम मुद्दे, जैसे विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा उठाए गए वोट चोरी जैसे विषय पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। मुकेश धनगर ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता विपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी के आवाहन पर संगठन सृजन अभियान को जिले में निरंतर मजबूती मिल रही है।

बैठक के दौरान समाजसेवी श्री अनुज गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए साथियों सहित सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने सभी नए साथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया और कहा कि जनता भाजपा सरकार के कुशासन से परेशान है और कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। संगठन की मजबूती निश्चित रूप से आगामी चुनावों में उत्तर प्रदेश और देश में कांग्रेस की वापसी का मार्ग प्रशस्त करेगी।

कार्यक्रम का संचालन पार्षद पुनीत बघेल ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि, वैद्य मनोज गौड़, अप्रतिम सक्सेना, रोशन लाल, हाशिम हुमेर, सुखदेव कुमार, बलवीर सिंह, सुरेश शर्मा, जिलानी कादरी, विनोद दिवाकर, सागर माहौर, रमेश कश्यप, आशीष आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.