Saturday, January 31, 2026

Kasganj news तीन बच्चों की मां ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 5, 2025

Kasganj news तीन बच्चों की मां ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

मायके पक्ष के लोगों ने लगाया हत्या का आरोप

आगोश में आये मायके पक्ष की महिलाओ ने ग्राम प्रधान महिला को पीटा

जागरण टुडे, कासगंज।

थाना सिकंदरपुर वैश्य इलाके में तीन बच्चों की मां ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने मृत महिला को देखने आई महिला ग्राम प्रधान को पीट दिया। दोनो पक्षो में जमकर मारपीट हुई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनो पर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।

गांव विजय नगर  निवासी धर्मवीर सिंह पुत्र विश्राम सिंह की  आठ वर्ष पूर्व शादी जिला हरदोई के गांव हरपालपुर निवासी पूजा के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनो ने तीन बच्चों को जन्म दिया। गुरूवार की सुबह लगभग आठ बजे के तकरीबन कमरे में जाकर फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। फंदे पर लटका हुआ शव परिजनों ने देखा तो चीत्कार  मच गई। मायके पक्ष के लोग गांव में आ गये। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसी बीच शव को देखने आई महिला ग्राम प्रधान को मायके पक्ष की महिलाओ ने पीट दिया। फिर ससुरालीजनो ने  मायके पक्ष की महिलाओ को पीटा। पुलिस ने मामला शांत करा दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन ससुरालीजनो पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।  थाना प्रभारी चंचल सिरोही ने बताया कि महिला ने फांसी लगाकर आत्माहत्या कर ली।शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.