Saturday, January 31, 2026

Mathura News, सांझी महोत्सव: कृष्ण भक्त रसखान की समाधि स्थल पर कल से दिखेंगे सांझी के अदभुत रंग

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 15, 2025

Mathura News, सांझी महोत्सव: कृष्ण भक्त रसखान की समाधि स्थल पर कल से दिखेंगे सांझी के अदभुत रंग

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के बैनर तले कृष्ण भक्त रसखान की समाधि स्थल पर सांझी के अदभुत रंग देखने को मिलेंगे। 17 से 21 सितंबर तक समाधि स्थल पर सांस्कृतिक एवं सांझी कला का अदभुत प्रदर्शन सांझी महोत्सव के रूप में होने जा रहा है।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि जीएलए विश्वविद्यालय के सहयोग से पांच दिवसीय सांझी महोत्सव का आयोजन रमणरेती महावन स्थित रसखान समाधि स्थल पर होने जा रहा है। इस परम्परागत आयोजन में जहां विभिन्न क्षेत्र से आ रहे कलाकार अपनी सांझी कला का प्रदर्शन करेंगे, वहीं दूसरी ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि 17 से सितंबर से रोजाना पूर्वाहन 11 बजे से शाम पांच बजे तक सांझी कला देखने को मिलेगी। इसमें खुशबू उपाध्याय, श्रुति यादव द्वारा कैनवास पर बनाई सांझी का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। विश्वजीत, ब्रज गोपाल गुप्ता, रुमा, कनक सूखे व गीले रंग की सांझी बनाएंगे। कमलेश्वर ग्रुप द्वारा पोट्रेट व रंगोली सांझी तथा सुनीता द्वारा गोबर सांझी बनाई जाएगी। खजानी वेल्फेयर सोसायटी रंगोली और दक्ष एजुकेशन इंस्ट्ट्यूट द्वारा घरेलू उपयोग सामग्री से बनी सांझी का प्रदर्शन किया जाएगा।

सांझी प्रदर्शन के पश्चात शाम पांच बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें पहले दिन 17 सितंबर को डा केसी धाकड़ ग्रुप द्वारा भजन और सुश्री चेतना शर्मा का कथक, 18 सितंबर को ब्रज भाषा कवि सम्मेलन होगा। इसमें राधा गोविंद पाठक, डा सत्य प्रकाश, अटल चतुर्वेदी, केसी गोड, अशोक यज्ञ, अर्चना चतुर्वेदी काव्य पाठ करेंगे। 19 सितंबर को राधाचरण का गायन,  ब्रज की सांझीकला पर गोष्टी होगी। 20 सितंबर को सांझी नौटंकी मंचन गीता शोध संस्थान वृंदावन द्वारा होगा। 21 सितंबर को लोक गीत, जिकड़ी भजन का आयोजन श्यामवीर संगीत ग्रुप, नम्रता व मोहिनी द्वारा किया जाएगा।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.