Saturday, January 31, 2026

मोदी जन्मदिवस पर बदायूं में गूंजेगा सेवा का संदेश, 17 सितम्बर से शुरू होंगे कार्यक्रम

लेखक: | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 16, 2025

मोदी जन्मदिवस पर बदायूं में गूंजेगा सेवा का संदेश, 17 सितम्बर से शुरू होंगे कार्यक्रम

जागरण टुडे

विकासश्रीवास्तव
बदायूं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा "सेवा पखवाड़ा" की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के तहत जनपद बदायूं में भी विभिन्न जनसेवा और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि यह पखवाड़ा जनसंपर्क, स्वच्छता, स्वास्थ्य और सेवा की भावना को समर्पित रहेगा।

युवा मोर्चा के तत्वावधान में अवंतीबाई लोधी चैरिटेबल शिक्षण संस्थान, बदायूं में 75 भाजपा कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे, जो प्रधानमंत्री की आयु के प्रतीकात्मक संख्या को दर्शाएगा। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवा और समाज सेवा का सशक्त संदेश देगा।

इसके अतिरिक्त, जिले के प्रत्येक बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें कार्यकर्ता स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। यह पहल प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन की प्रतिबद्धता को मजबूत करेगी।

जिला अस्पताल (पुरुष एवं महिला), सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, और जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) सुना और देखा जाएगा, जिसमें मोदीजी का राष्ट्र के नाम संबोधन शामिल होगा।

साथ ही, राजकीय मेडिकल कॉलेज में विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांगजन को नि:शुल्क स्वास्थ्य उपकरण वितरित किए जाएंगे और उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है।

सेवा पखवाड़ा के ये कार्यक्रम 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेंगे, जिनमें जनपद स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय भागीदारी करेंगे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.