Tuesday, March 31, 2026

पांच साल पुराने ई-चालान होंगे स्वतः समाप्त, 30 दिन में पूरी होगी प्रक्रिया

लेखक: Jagran Today | Category: राष्ट्रीय | Published: September 17, 2025

पांच साल पुराने ई-चालान होंगे स्वतः समाप्त, 30 दिन में पूरी होगी प्रक्रिया

2017–2021 तक के गैर-कर चालान खत्म, परिवहन पोर्टल पर देख सकेंगे स्थिति


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों को बड़ी राहत दी है। अब वर्ष 2017 से 2021 तक के गैर-कर ई-चालान स्वतः समाप्त कर दिए जाएंगे।

इन चालानों को परिवहन पोर्टल पर 30 दिनों के भीतर अपडेट कर दिया जाएगा। यदि मामला न्यायालय में लंबित था तो ‘निस्तारित’ और यदि कार्यालय स्तर पर लंबित था तो ‘बंद’ की श्रेणी में दिखेगा। हालांकि जिन वाहन स्वामियों ने इस अवधि के चालान पहले ही जमा कर दिए हैं, उन्हें धन वापसी नहीं होगी।

परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने बताया कि पुराने चालानों के कारण अनावश्यक लंबित मामले बढ़ रहे थे और सेवाओं में दिक्कत आ रही थी। अब इन चालानों से जुड़े फिटनेस, परमिट, वाहन हस्तांतरण और एचएसआरपी (उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट) से जुड़े अवरोध स्वतः समाप्त हो जाएंगे। हालांकि कर से जुड़े चालान इस निर्णय में शामिल नहीं हैं।

2017 से 2021 के बीच कुल 30.52 लाख ई-चालान बने थे। इनमें से 17.59 लाख का निस्तारण पहले ही हो चुका है, जबकि 12.93 लाख चालान अब तक लंबित थे—जिनमें 10.84 लाख न्यायालय और 1.29 लाख कार्यालय स्तर पर लंबित थे। अब सभी का डिजिटल निस्तारण किया जाएगा। वाहन स्वामी 30 दिन बाद परिवहन पोर्टल पर जाकर चालान की स्थिति देख सकेंगे। सहायता के लिए परिवहन विभाग की हेल्पलाइन 149 या नजदीकी आरटीओ से संपर्क किया जा सकता है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.