Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News : स्वस्थ नारी सशक्त भारत अभियान “सेवा पखबाडा” का विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख ने किया उद्घाटन

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 17, 2025

Bareilly News : स्वस्थ नारी सशक्त भारत अभियान “सेवा पखबाडा” का विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख ने किया उद्घाटन

जन प्रतिनिधियों ने सीएचसी पर नवनिर्मित बीपीएचयू लैब का भी फीता काटकर किया गया शुभारम्भ  

जागरण टुडे, मीरगंज (बरेली) !

देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का उद्घाटन मीरगंज क्षेत्र के विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा एवं ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार के द्वारा किया गया । इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नवनिर्मित बी पी एच यू लैब का भी शुभारम्भ भी विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख द्वारा फीता काटकर कर दिया गया ।

शुभारम्भ के उपरांत विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख के साथ ही तमाम भाजपा नेताओं ने लैब में अपनी जांच भी करवाई । विधायक डॉ डी सी वर्मा ने चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वैभव राठौर एवं अन्य स्टाफ के साथ सी एच सी परिसर में सफाई अभियान चलाकर साफ सफाई की ।


इसके पश्चात सी एच सी पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ वैभव राठौर द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा मध्य प्रदेश से प्रसारित लाइव टेलीकास्ट भी दिखाया गया । कार्यक्रम के दौरान गन्ना विकास समिति मीरगंज के चेयरमेन तेजपाल सिंह फौजी , पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदेश पाल गंगवार,  के पी राणा , विशाल गंगवार एवं सी एच सी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.