रामायण रिसर्च काउंसिल के तत्वावधान में पेंटिंग कार्यशाला का आयोजन 19 से 21 सितंबर तक छटीकरा रोड स्थित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में किया जाएगा, जिसमें देश के 15 राज्यों के 55 चित्रकार हिस्सा लेंगे।
रामायण रिसर्च काउंसिल के विशेष सचिव विवेक शर्मा ने कृधा एजेंसी के सहयोग से आयोजित चित्रकला कार्यशाला का शुक्रवार को स्वामी गोविंदानंद तीर्थ एवं पद्मश्री श्रीकृष्ण कन्हाई चित्रकार द्वारा किया जाएगा।
20 सितंबर को केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल चित्रकारों का उत्साहवर्धन करेंगे। कार्यशाला का समापन 21 सितंबर को शाम 4 बजे तीन विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करने के साथ होगा। रामायण रिसर्च काउंसिल के ट्रस्टी व पूर्व आईएएस देवदत्त शर्मा ने बताया कि चित्रकला कार्यशाला में ब्रज की संस्कृति, धरोहर, श्री राधारानी तथा मां यमुना के ऊपर चित्रकारों को विषय दिए जाएंगे, जिसमें वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि वास्तव में चित्रकला एक ऐसा माध्यम है जिससे हजारों वर्षों तक संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन किया जा सकता है। रामायण रिसर्च काउंसिल का चित्रकला के माध्यम से ब्रज की संस्कृति के संवर्धन हेतु किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।