Saturday, January 31, 2026

Mathura-News: पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला के पहले दिन कलश यात्रा निकाली

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 18, 2025

Mathura-News: पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला के पहले दिन कलश  यात्रा निकाली

पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला के पहले दिन गुरुवार को पीत वस्त्र धारण किए स्मारक भवन से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। सुबह सात बजे 108 महिलाएं सिर पर कलश धारण करके मंगल गीत गातीं निकली तो गांव का माहौल पुलकित हो गया। कलश यात्रा का शुभारंभ पूजन से हुआ।

विद्या मंदिर के विद्यार्थी यात्रा के दौरान घोष बजाते चल रहे थे। पीत वस्त्र धारण करके महिलाएं सेवा केंद्र परिसर के राधा- कृष्ण मंदिर मगंल गीत गाते हुए पहुंची, यात्रा का विश्राम भारत माता की जय से हुआ। इस दौरान संयोजक नरेंद्र पाठक, सह संयोजक कपिल शुक्ला, बबिता पाठक, प्रधान विमलेश, रामनरेश उपाध्याय, सुनील पाठक, दुर्गेश पाठक, विमलेश गौड़ आदि मौजूद रहे। 

 वेद रिचाओं से गूंजा मेला परिसर

 फरह।  मेला शुभारंभ पर सेवा केंद्र में राधा- कृष्ण के मंदिर परिसर में हवन हुआ। गुरुकुल वृंदावन से आए आचार्य विपिन बिहारी आर्य और आचार्य कृष्णा आर्य, मानचंद आर्य ने वेद और गायत्री मंत्र के साथ हवन में कराया। वेद रिचाओं के बीच यजमान- मेला महामंत्री मनीष अग्रवाल ने सपत्नीक और मेला कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक, सर्व व्यवस्था प्रमुख नीरज गर्ग, प्रचारक डा. दिनेश, आर्येंन्द्र, स्मारक निदेशक सोनपाल, भद्रपाल, शि व वर्मा, चेयरमैन सालिगराम वटिया, भीकम चंद दुबे, मनीष ओझा, हरीओम पाठक आदि ने हवन मेें आहूति डालीं। कार्यक्रम में गोविंद प्रधान, भोला बिसू, राजददर्शन पचौरी, महीपाल सिंह, केके पचौरी राजेंद्र शर्मा, प्रचार मंत्री मुकेश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे। 

बिखरे रंग तो खिलखिलाई रंगोली 

फरह। प्रदर्शिनी पंडाल में प्रातः विभिन्न स्कूलों की 190 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें सीनियर वर्ग की 63 और जूनियर वर्ग की 127 छात्राओं ने रंगों के संयोजन से मनोहारी रंगोली बनाई। छात्राओं ने विभिन्न रंगों के संयोजन से पं. दीनदयाल उपाध्याय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डा. आंबेडकर के अलावा भगवान गणपति, पर्यावरण- जल संरक्षण, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का संदेष देने वाली रंगोली बनाई तो अतिथि मंत्रमुग्ध हो गए। रंगोली प्रतियोगिता का शुभारंभ जगतगुरु दुर्गाचार्य साध्वी कंचन चित्रगुप्त और आचार्य महामंडलेश्वर शिवाचार्य साध्वी कृष्णा ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक, कार्यक्रम संयोजक श्रवण शर्मा, रीना सिंह, सह संयोजक कमेलश चौहान, राधेश्याम, रुबी शाक्य आदि ने साध्वियों का सम्मान किया। एडी बेसिक ऐष्वर्या लक्ष्मी, पूर्व विधायक महेष गोयल अनीता कुशवाह आदि अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने विजयी छात्राओं को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पारस ठाकुर, राम पाठक, दिनेश गौड़, प्रधानाचार्य लोकेश्वर प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.