Friday, January 30, 2026

Mathura News- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना हेतु वैवाहिक उपहार सामग्री आपूर्ति का टेंडर जारी

लेखक: Vishal Kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 25, 2025

Mathura  News- मुख्यमंत्री  सामूहिक विवाह योजना हेतु वैवाहिक उपहार सामग्री आपूर्ति का टेंडर जारी
 जागरण टुडे मथुरा,

जिला समाज कल्याण अधिकारी मथुरा ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में आयोजित होने वाली सामूहिक शादियों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को ₹25,000 तक की वैवाहिक उपहार सामग्री प्रदान की जाएगी।

इस सामग्री की आपूर्ति के लिए आपूर्तिकर्ता फर्म का चयन जेम पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए जनपद स्तरीय क्रय समिति की स्वीकृति उपरांत बिड संख्या GEM/2025/B/6700705 दिनांक 22.09.2025 को समस्त नियम एवं शर्तों सहित पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है।

इच्छुक आपूर्तिकर्ता फर्में 3 अक्टूबर 2025 तक जेम पोर्टल पर निर्धारित शर्तों के अनुसार अपना कुटेशन/बिड अपलोड कर सकती हैं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.