Saturday, January 31, 2026

शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की आराधना कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

लेखक: Vishal Kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 23, 2025

शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की आराधना कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
 जागरण टुडे बरेली

बहेड़ी।आदिशक्ति की उपासना का पावन पर्व शारदीय नवरात्रि भक्तिमय माहौल में जारी है। दूसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

भक्तों ने घरों और मंदिरों में व्रत रखकर मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की। शाम को धूप, दीप और आरती के साथ मां के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। भक्तों ने आरती के बाद परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की।

मंदिरों में विशेष सजावट की गई थी और भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना रहा। धर्माचार्यों का कहना है कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से साधकों को तप, संयम और शांति की प्राप्ति होती है।

नवरात्रि के शेष दिनों में मां दुर्गा के अन्य स्वरूपों की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति का रंग चढ़ा हुआ है और जगह-जगह माता रानी के जयकारों से वातावरण अलौकिक बन गया है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.