Friday, January 30, 2026

Badaun News:पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव के आवास पर डॉ. लोहिया को दी गई श्रद्धांजलि, सपा प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन भी मनाया गया

लेखक: | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 12, 2025

Badaun News:पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव के आवास पर डॉ. लोहिया को दी गई श्रद्धांजलि, सपा प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन भी मनाया गया

विकास श्रीवास्तव
 बदायूँ /दातागंज
भारत के महान समाजवादी चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और विचारक डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह आयोजन पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव के आवास, समाजवादी पार्टी कार्यालय दातागंज पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण से हुई। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और आदर्शों को याद करते हुए कहा कि डॉ. लोहिया ने सदैव समाज में समानता, सामाजिक न्याय और गरीबों के अधिकारों की आवाज बुलंद की। उनके विचार आज भी राजनीतिक और सामाजिक चेतना के प्रेरणास्त्रोत हैं।

पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया का जीवन संघर्ष और सेवा का प्रतीक है। उनकी सोच और सिद्धांत आज के दौर में और भी ज्यादा प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे लोहिया जी के विचारों को अपनाकर समाज में बदलाव लाएं।

कार्यक्रम के दूसरे भाग में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्यामलाल पाल जी का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने मिलकर केक काटा और प्रदेश अध्यक्ष की लंबी उम्र एवं स्वास्थ्य की कामना की।

इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता और मजबूती का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सतेंद्र पाल एडवोकेट, विमलपाल, बालिस्टर यादव, अशोक यादव, एम. फिरोज (पूर्व सभासद), सोनपाल यादव, विजराम यादव, सप्पू यादव, सुनील गुप्ता, मनोज यादव, बंटू यादव, मदन राठौर, अवधेश यादव, छोटू मंसूरी, नरेन्द्र कुमार दिवाकर, धर्मेंद्र कश्यप, राधेश्याम मौर्य सहित कई समाजवादी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में विचारों के आदान-प्रदान के साथ संगठन की सक्रियता को मजबूत करना रहा।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.