सनातन संस्कृति के पवित्र पर्व छठ पूजा को धामपुर आर्गेनिक्स लिमिटेड (शुगर मिल) मीरगंज में कर्मचारियों एवं उनके परिवारों ने हर्षाल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया। मिल परिसर में स्थित मंदिर पर छठी मइया की पूजा अर्चना के दौरान पूरा परिसर भक्ति और उल्लास से गूंज उठा।
महिलाओं ने परम्परागत विधि से सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मइया की उपासना कर अपने परिवार की निरंतर उन्नति और समृद्धि की मंगल कामनाएं की। इस अवसर पर व्रतधारिणी महिलाओं . रागिनी सिंह, स्मिता सैनी, रीना यादव, सीमा राय, शीला देवी, सुमन देवी, कविता देवी और अनीता देवी. ने श्रद्धाभाव से अर्ध्य अर्पित किया।
कार्यक्रम में इकाई प्रमुख सरबजीत सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्हांने सभी कर्मचारियांं और व्रतधारिणी महिलाओं को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं, और उनकी आस्था व एकजुटता की सराहना की।
पूजा अर्चना के उपरांत सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर अरविंद गंगवार, संजय कुमार सिंह, अरविंद सिंह, उपेंद्र राय, विनोद शर्मा, हरेंद्र तिवारी सहित तमाम कर्मचारियों ने मौजूद रहकर उत्साह पूर्वक भाग लिया और मिलजुलकर पर्व को सफल बनाया।
छठ पर्व सूर्य उपासना का महापर्व है, जो न केबल शुद्धता और तपस्या का प्रतीक है, बल्कि परिवार और समाज की सामूहिक एकता का उत्सव भी है। धामपुर बायो आर्गेनिक्स लिमिटेड मीरगंज परिसर में इस पर्व का आयोजन यह दर्शाता है कि आधुनिक औद्योगिक बाताबरण में भी भारतीय परमपराएं जीवंत हैं। और कर्मभूमि से संस्कृति का समाबेश संभव है।