जनपद बरेली के मीरगंज इलाके में देवी जागरण में शामिल होने जा रहे दो सगे भाइयों पर रंजिश के चलते गांव के कुछ दबंगों ने लाठी डंडे और तमंचे की वट-सरिया आदि से हमला कर दिया, जिससे दोनों भाई गंभीर घायल हो गये। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरेली के मीरगंज कोतवाली के गांव दियारिया अब्दुल्लागंज निवासी गेंदन लाल पुत्र अभय राम ने पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक उसके दोनों पुत्र जितेंद्र पाल व भूपेंद्र विगत सोमवार की देर रात्रि दौरान गांव में हो रहे देवी जागरण में शामिल होने हेतु जा रहे थे। उनका आरोप है कि रास्ते में इसी दौरान गांव के ही रास्ते मेंं घात लगाये बैठे सोनू , प्रमोद पुत्र नत्थू लाल व दिनेश, सत्यपाल पुत्रगण पप्पू और ललित पुत्र वीरपाल ने पहले दोनो भाइयों को रोक लिया।
इसके बाद आरोपियों ने दोनों भाईयों के साथ गंदी गंदी गाली गलौंच कीं और लाठी डंडों एवं तमंचा की वटों से मारपीटकर गंभीर घायल कर दिया। और गला दबाकर जान से मारने की प्रयास किया। जिससे दोनों पुत्र गंभीर घायल हो गये। गेंदन लाल का कहना है कि उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
मीरगंज कोतवाली प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि पीड़ित के पिता की ओर से दी गई तहरीर के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकददमा दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के उपरांत घर भेज दिया गया है।