Friday, January 30, 2026

KASGANJ NEWS विश्व हिंदू महासंघ कासगंज का जिला विस्तार — नई टीम की घोषणा, कार्यालय पर हुआ स्वागत समारोह

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 29, 2025

KASGANJ NEWS विश्व हिंदू महासंघ कासगंज का जिला विस्तार — नई टीम की घोषणा, कार्यालय पर हुआ स्वागत समारोह


जागरण टुडे, कासगंज

विश्व हिंदू महासंघ के जिला विस्तार के तहत संगठन की नई टीम की घोषणा की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प व्यक्त किया।


घोषणा के अनुसार, राकेश गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष, सुशील शर्मा को जिला मंत्री तथा विनय कुमार उपाध्याय को धर्म जागरण प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों की घोषणा के पश्चात जिला कार्यालय पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।


कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ सदैव राष्ट्र, धर्म और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा है। नव नियुक्त पदाधिकारी संगठन के कार्यों को गति देंगे और जन-जन तक संगठन की विचारधारा को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महासंघ जनहित और हिंदू समाज के उत्थान के लिए कई सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।


इस अवसर पर पंकज मिश्रा, आदित्य गुप्ता, अरविंद बाजपेई, रोनित शर्मा, भुवनेश भारद्वाज सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री ने किया और अंत में सभी सदस्यों ने राष्ट्रहित और धर्म रक्षा के संकल्प के साथ “भारत माता की जय” और “जय श्रीराम” के नारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया।


विश्व हिंदू महासंघ के इस जिला विस्तार से संगठन के कार्यों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और जिले में धार्मिक- सामजिक गतिविधियों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.