बदायूं प्रतिनिहित विधायन समिति के सभापति बनाए जाने के बाद पहली बार बदायूं भाजपा कार्यालय पहुंचे दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया का कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के बीच जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारियों ने विधायक का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
सभापति प्रतिनिहित विधायन समिति एवं विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया ने कहा कि बदायूं के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने जो स्नेह और सम्मान दिया है, वह उनके लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा, “योगी सरकार ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसका मैं पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करूंगा। जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करता रहूंगा तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा में हमेशा खड़ा रहूंगा।”
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि विधायक राजीव कुमार सिंह को प्रतिनिहित विधायन समिति का सभापति बनाए जाने से पूरे बदायूं जनपद का गौरव बढ़ा है। यह जिम्मेदारी जिले के लिए सम्मान और विकास दोनों लेकर आई है।
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि इस समिति का दायित्व बेहद महत्वपूर्ण है। राजीव कुमार सिंह के सभापति बनने से निश्चित ही जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास को नई दिशा मिलेगी।
पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि विधायक को यह जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह है। उन्होंने कहा, “राजीव कुमार सिंह जैसे जमीनी नेता के नेतृत्व में बदायूं का चहुँमुखी विकास होगा और 2027 में पुनः योगी सरकार बनेगी।”
इस दौरान पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, दयासिंधु शंखधार, विनय कुमार सिंह, राममूर्ति लाल, बुधपाल सिंह, हीरालाल कश्यप, अशोक भारतीय, जेके सक्सेना, रविंद्र पाल सिंह, नेकपाल कश्यप, दीपमाला गोयल, शारदाकांत शर्मा, सुधीर श्रीवास्तव, हरिओम पाराशरी, आरएस पाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जयघोष और “बब्बू भैया जिंदाबाद” के नारों से पूरा कार्यालय गूंज उठा।