जागरण टुडे, मथुरा। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय श्रीकृष्ण महोत्सव कंस वध मेला का समापन सोमवार को पुण्यतीर्थ विश्राम घाट पर भव्य दीपदान के साथ हुआ। मां यमुना के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का समापन परिषद के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के मुख्य संरक्षक श्री महेश जी पाठक ने किया। इस अवसर पर घाट पर हजारों दीपों से यमुना तट जगमगा उठा।
महोत्सव के अंतर्गत चारों दिन विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। 29 अक्टूबर को गोपाष्टमी पर्व, 30 अक्टूबर को भजन संध्या, 31 अक्टूबर को कंस वध महोत्सव और 1 नवंबर को पुण्यतीर्थ विश्राम घाट पर दीपदान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में परिषद के सभी पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर संरक्षक नवीन नगर गिरधारी लाल पाठक, उपाध्याय शिवकुमार चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी, एल्पाइन मंत्री नीरज चतुर्वेदी, मनोज पाठक, अमित चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी, युवा समिति से गोपाल पाठक, राजेंद्र पाठक, अरुण कुमार शर्मा सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में मां यमुना से प्रदेश और देश में सुख-समृद्धि की कामना की गई।