Friday, January 30, 2026

Bareilly News- बरेली में सभी 3499 बूथों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू

लेखक: Vishal Kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 5, 2025

Bareilly News- बरेली में सभी 3499 बूथों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू

जागरण टुडे, बरेली

जनपद के सभी 3499 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत 4 नवंबर से हो गई है। जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण कर रहे हैं और भरे हुए प्रपत्र वापस लेकर पावती दे रहे हैं। उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र मतदाता सूची में शामिल हों और मृतक या स्थानांतरित व्यक्तियों के नाम हटाए जा सकें।

अभियान 4 दिसंबर तक चलेगा। 01 जुलाई 1987 से पूर्व जन्मे नागरिकों के लिए 2003 की मतदाता सूची को साक्ष्य माना जाएगा, जबकि 1987 से 2004 के बीच जन्मे नागरिकों को जन्म प्रमाण या माता-पिता के दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

अभियान के दौरान एडीएम नगर सौरभ दुबे ने विधानसभा कैंट-125 के बूथ संख्या 45 पर स्वयं प्रपत्र वितरित किए। वहीं एसडीएम बहेड़ी, निधि शुक्ला (भदपुरा) और एसडीएम फरीदपुर ने भी विभिन्न ग्राम पंचायतों में बीएलओ के साथ वितरण कार्य किया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.