Saturday, January 31, 2026

KASGANJ NEWS “स्वदेशी अपनाना ही आत्मनिर्भरता की कुंजी — दिनेश शर्मा” : भाजपा ने ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ के तहत कासगंज में किया प्रोफेशनल सम्मेलन

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 10, 2025

KASGANJ NEWS “स्वदेशी अपनाना ही आत्मनिर्भरता की कुंजी — दिनेश शर्मा” : भाजपा ने ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ के तहत कासगंज में किया प्रोफेशनल सम्मेलन


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा — हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी के संकल्प से ही बनेगा विकसित भारत


जागरण टुडे, कासगंज


भारतीय जनता पार्टी द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सोमवार को कासगंज स्थित सोरों गेट कार्यालय पर प्रोफेशनल सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा रहे, जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलन एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।


अपने संबोधन में दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में वैश्विक मंच पर नई पहचान बना रहा है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से ‘भारत में निर्मित वस्तुएं’ खरीदने का आग्रह किया है ताकि देश आर्थिक रूप से सशक्त बने। उन्होंने कहा कि “स्वदेशी को अपनाकर हम विकसित भारत की ओर एक बड़ा कदम बढ़ा सकते हैं।”


प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा का आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल एक नारा नहीं, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का ठोस प्रयास है। उन्होंने उपस्थित प्रोफेशनल्स से कहा कि वे अपने अनुभव, तकनीकी ज्ञान और संसाधनों का उपयोग समाज की सेवा और स्थानीय उत्पादन को प्रोत्साहन देने में करें।


भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के माध्यम से पार्टी समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत चौथी आर्थिक महाशक्ति बन चुका है और जल्द ही तीसरी महाशक्ति बनेगा।


कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता नवल कुलश्रेष्ठ, विधायक हरिओम वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष के.पी. सिंह सोलंकी, राजवीर सिंह भल्ला, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, डॉ. केत सिंह वर्मा, डॉ. शैलेंद्र यदुवंशी, व्यापारी नेता दीपक गुप्ता सर्राफ, ललित नारायण बिरला सहित अनेक गणमान्यजन, व्यापारी, प्रोफेशनल्स और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



-

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.