Saturday, April 4, 2026

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 10, 2025


जागरण टुडे, कासगंज/मोहनपुरा

अफजलपुर गांव के ग्रामीणों का अंडरपास निर्माण को लेकर धरना चौथे दिन भी जारी है। राधा स्वामी सत्संग व्यास भवन के समीप चल रहे इस धरने में सर्द मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण दिन-रात डटे हुए हैं। धरने में महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक वे आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे।

ग्राम प्रधान किशनलाल ने बताया कि अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर एक ज्ञापन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को भी भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि बीते चार दिनों से लगातार धरना चल रहा है, लेकिन न तो किसी जनप्रतिनिधि और न ही किसी अधिकारी ने धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की बात सुनी है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश और निराशा दोनों है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह क्षेत्र दुर्घटनाओं के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। अंडरपास न होने की वजह से स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.