जागरण टुडे, कासगंज।
कोतवाली कासगंज क्षेत्र के जियाउद्दीनपुर गांव में शुक्रवार दोपहर एक 25 वर्षीय युवक को घर के बाहर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पूरे गांव में दहशत फैला दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जहां युवक खून से लथपथ जमीन पर पड़ा मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी आँचल चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पास में जमीन पर एक बुलेट भी बरामद हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। बाद में एएसपी सुशील कुमार भी घटनास्थल पहुंचे और जांच की प्रगति को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मृतक की पहचान नीरज कुमार (25) पुत्र स्वर्गीय रूप किशोर के रूप में हुई है, जो जियाउद्दीनपुर गांव का निवासी था। नीरज पेशे से हलवाई था और शादी-विवाह सहित विभिन्न समारोहों में काम करता था। करीब चार वर्ष पहले उसके पिता का निधन हो चुका था। नीरज अपनी मां प्रवेश के साथ गांव में ही रहता था। जानकारी के अनुसार, उसकी पत्नी से जुड़े एक मुकदमे को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसे पुलिस भी जांच के दायरों में शामिल कर रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार को करीब 4 बजे नीरज घर के बाहर बैठा था। तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाकर गोली मार दी। गोली उसके सिर में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारद