Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS डीसीएम हॉस्पिटल में स्वास्थ्य शिविर, 170 मरीजों की हुई जांच, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित अन्य स्थानीय नेता रहे मौजूद

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 18, 2025

KASGANJ NEWS डीसीएम हॉस्पिटल में स्वास्थ्य शिविर, 170 मरीजों की हुई जांच, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित अन्य स्थानीय नेता रहे मौजूद


जागरण टुडे,कासगंज।

शहर के सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज के निकट  डीसीएम हॉस्पिटल में सोमवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मेदांता अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों के सहयोग से लगाया गया, जिसमें विभिन्न रोगों से पीड़ित 170 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक मेडिकल सलाह एवं दवाइयाँ प्रदान की गईं।


शिविर में मेदांता अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रंजन मोदी, डॉ. शिवम अग्निहोत्री, डॉ. प्रांजल अग्रवाल और अंकित मिश्रा की टीम ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। बीपी, शुगर, हृदय रोग, आर्थोपेडिक, न्यूरो सहित अन्य बीमारियों पर विशेषज्ञों ने विस्तृत परामर्श दिया। शिविर के दौरान आए मरीजों ने विशेषज्ञों द्वारा दी गई सेवाओं की सराहना की।


इसी अवसर पर सोमवार को डीसीएम हॉस्पिटल में ‘आज तूने सच बार’ का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर सिंह ने किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और जनजागरूकता के लिए हॉस्पिटल प्रबंधन की पहल की सराहना की।


हॉस्पिटल के डायरेक्टर अजय गुप्ता एवं सह-संयोजक डॉ. प्रांजल अग्रवाल ने मुख्य अतिथि सहित सभी विशिष्ट जनों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि अस्पताल समय–समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को निशुल्क चिकित्सा लाभ मिल सके।


कार्यक्रम में राजवीर सिंह भल्ला, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, शिव कुमार भारद्वाज, संजय गुप्ता, सुरेश माहेश्वरी, राहुल मिश्रा, कृष्ण गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन के लिए अस्पताल की टीम और मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों की भूमिका सराहनीय रही।



---

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.