Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News: वोगर्स फर्म मूर्ति एंटरप्राइजेज के नाम पर 1.49 करोड़ ITC चोरी, एफआईआर

लेखक: Jagran Today | Category: ताजा खबर | Published: November 19, 2025

Bareilly News: वोगर्स फर्म मूर्ति एंटरप्राइजेज के नाम पर 1.49 करोड़ ITC चोरी, एफआईआर

जागरण टुडे, बरेली

जनपद बरेली में बोगस फर्म बनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) हड़पने का सिलसिला जारी है। राज्य कर विभाग की वाणिज्यिक कर अन्वेषण टीम ने एक और जीएसटी में बड़े पैमाने पर फर्जी आईटीसी और राजस्व चोरी का मामला पकड़ा है। मैसर्स मूर्ति इंटरप्राइजेज के खिलाफ जांच में खुलासा हुआ है कि फर्म पोर्टल पर दर्ज होने के बावजूद वास्तविकता में मौके पर नहीं है। इस पर राज्यकर अधिकारी की और से फर्म मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें: रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 30 लाख रुपये ठगे, 4 पर एफआईआर

बरेली के थाना बारादरी में दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक जीएसटी पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के विश्लेषण में पाया गया कि फर्म ने वर्ष 2024-25 और 2025-26 में ऐसी फर्मों से इनवर्ड सप्लाई प्राप्त की गई है जो या तो कैंसिल हो चुकी हैं या जिनके GSTR-2A/2B में शून्य ITC दर्ज है। इससे स्पष्ट है कि मूर्ति इंटरप्राइजेज द्वारा इनएडमिसिबल और फर्जी ITC लेकर पास ऑन किया जा रहा था। यहां तक कि 2024-25 की तुलना में 2025-26 में फर्म का टर्नओवर संदिग्ध रूप से कई गुना बढ़ गया।

फर्म द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में 1.81 लाख और 18.77 लाख के ई-वे बिल कैंसिल किए गए, जबकि घोषित टर्नओवर के मुकाबले फर्म ने पूरी तरह ITC के सहारे शून्य कैश सेटऑफ किया। इससे प्रथम दृष्टया कर चोरी की पुष्टि होती है। इस पर अपर आयुक्त ग्रेड-2 द्वारा जारी INS-01 के अनुपालन में जांच टीम 12 सितंबर 2025 को फर्म के घोषित व्यापार स्थल जोगीनवादा पहुंची।

यह भी पढ़ें: तेल के कारोबार में मुनाफे का झांसा देकर एक करोड़ हड़पे, रिपोर्ट दर्ज

जांच टीम को स्थानीय लोगों ने बताया कि न्यू शक्ति नगर नाम की यहां कोई जगह नहीं है। शक्तिनगर एक रिहायशी कॉलोनी है, लेकिन यहां मूर्ति इंटरप्राइजेज नाम की कोई फर्म संचालित नहीं है। टीम ने फर्म मालिक की पोर्टल पर अपलोड फोटो लोगों को दिखाई, लेकिन किसी ने उसे पहचाना नहीं। पोर्टल पर उपलब्ध किरायानामा, मकान मालिक बासुदेव, गवाहों और मोबाइल नंबरों की जांच में सभी नंबर बंद या सेवा से बाहर मिले।

 यह भी पढ़ें: नाइजीरिया और सूडान के दो छात्रों ने वीजा विस्तार में किया फर्जीवाड़ा

टीम के अनुसार विद्युत बिल पर दर्ज मोबाइल नंबर भी गलत पाया गया। जांच टीम ने निष्कर्ष निकाला कि फर्म पूर्णतः फर्जी है और Makavana Abhesinh Dipsinh ने वास्तविक माल के बिना कागजी हेरफेर करके 149.86 लाख रुपये की कर ITC चोरी की है। जांच के बाद राज्य कर अधिकारी की ओर से फर्म मालिक Makavana Abhesinh Dipsinh के खिलाफ थाना बारादरी में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.