Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS सोरों में पंचकोसी परिक्रमा को लेकर जागरूकता एवं आमंत्रण सम्मेलन आयोजित, दस लाख श्रद्धालुओं की संभावित भागीदारी

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 21, 2025

KASGANJ NEWS सोरों में पंचकोसी परिक्रमा को लेकर जागरूकता एवं आमंत्रण सम्मेलन आयोजित, दस लाख श्रद्धालुओं की संभावित भागीदारी


जागरण टुडे, सोरों, कासगंज।

सेवा भारती एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आगामी 1 दिसंबर को सोरों धाम में आयोजित होने वाली पंचकोसी परिक्रमा को सफल बनाने हेतु जागरूकता एवं आमंत्रण सम्मेलन के साथ पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रेनू गौड़ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सोरों की ऐतिहासिक पंचकोसी परिक्रमा मार्गशीर्ष मास में हर वर्ष आयोजित होती है। यह पवित्र परिक्रमा कासगंज जनपद स्थित भगवान श्रीवराह की मोक्षभूमि ‘शूकरक्षेत्र’ में होती है, जिसे कोकामुख-तीर्थ के नाम से भी जाना जाता है।


उन्होंने बताया कि यह परिक्रमा आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम है। सभी क्षेत्रवासियों का कर्तव्य है कि वे न केवल स्वयं परिक्रमा में भाग लें, बल्कि अपने परिचितों, मित्रों और रिश्तेदारों को भी इस दिव्य यात्रा का निमंत्रण दें। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को प्रदान की और उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेवा भारती के जिला संरक्षक एवं विभाग उपाध्यक्ष डॉ. पंकज वार्ष्णेय ने कहा कि पंचकोसी परिक्रमा का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को अपनी आध्यात्मिक विरासत से जोड़ना तथा भावी पीढ़ी को संस्कृति के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भक्तों के उत्साह को देखते हुए लगभग दस लाख श्रद्धालुओं के परिक्रमा में सम्मिलित होने की संभावना है। इसको लेकर सेवा भारती के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनजागरण कर रहे हैं और लोगों को परिक्रमा की महत्ता से अवगत करा रहे हैं।


कार्यक्रम का संयोजन दूरबीन सिंह ने किया तथा संचालन राहुल गुरहार ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से राज्य महिला आयोग की सदस्य रेणु गौड़, सेवा भारती जिला संरक्षक डॉ. पंकज वार्ष्णेय, राजेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, पुष्पइंद्र कुमार, विकास उपाध्याय, नितिन, दीपेश, विष्णु, सुनीता, मनीषा, विनीता, मदनलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.