Friday, January 30, 2026

Mathura News- अलास्का-साइबेरिया से जोधपुर झाल पहुँचे हजारों प्रवासी पक्षी

लेखक: Vishal Kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 21, 2025

Mathura News- अलास्का-साइबेरिया से जोधपुर झाल पहुँचे हजारों प्रवासी पक्षी

 जागरण टुडे, मथुरा 

मथुरा। सर्दियों की शुरुआत के साथ सेन्ट्रल एशियन फ्लाई-वे से हजारों प्रवासी पक्षी मथुरा-आगरा सीमा के निकट फरह स्थित जोधपुर झाल वेटलैंड पर पहुंचने लगे हैं। यहां अलास्का से ब्लूथ्रोट, साइबेरिया से कॉमन पोचार्ड, मंगोलिया से बार-हेडेड गूज और उत्तरी चीन से ग्रे-हेडेड लेपविंग जैसी दुर्लभ प्रजातियां दिखाई दे रही हैं।

यह वेटलैंड उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद व वन विभाग द्वारा विकसित एक महत्वपूर्ण स्थल है, जहां 50 से अधिक प्रजातियों के प्रवासी पक्षी और कुल 200 से अधिक स्थानीय व प्रवासी पक्षी वर्ग निवास करते हैं, जिनमें 15 से अधिक संकटग्रस्त प्रजातियां शामिल हैं।



प्रवासी पक्षी विशेषज्ञों के अनुसार ये पक्षी लगभग 9 हजार किलोमीटर दूर से यात्रा कर यहां पहुंचते हैं। छात्रा निधि यादव ने बताया कि यहां सर्दियों में स्थलीय व जलीय दोनों प्रकार की प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें बार-हेडेड गूज, ग्रेटर फ्लेमिंगो, पेलिकन, शोवलर, पिनटेल, ब्लैक-टेल्ड गोडविट, रूडी शेल्डक, कॉमन टील, शॉर्ट-ईयर्ड आउल और ग्रेटर स्पॉटेड ईगल प्रमुख हैं।

ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ सूरज पटेल ने बताया कि वेटलैंड पर 8 जलीय निकाय, घासयुक्त दलदल, झाड़ीदार क्षेत्र, घास के मैदान व जंगल सहित विभिन्न हेबिटैट विकसित किए गए हैं, जिन्हें बेहतर बनाया जा रहा है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.