Tuesday, March 31, 2026

Pilibhit News- दुधवा से बेहतर मिले पीटीआर के वेटलैंड: पानी पूरी तरह सुरक्षित

लेखक: Vishal Kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 21, 2025

Pilibhit News- दुधवा से बेहतर मिले पीटीआर के वेटलैंड: पानी पूरी तरह सुरक्षित

जागरण टुडे, पीलीभीत 

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (PTR) के वेटलैंड्स पानी की शुद्धता के मामले में दुधवा टाइगर रिजर्व से बेहतर पाए गए हैं। मुंबई के जल विशेषज्ञ यतेंद्र अग्रवाल द्वारा की गई जांच में वेटलैंड्स के पानी में रासायनिक तत्वों की मात्रा संतुलित और पूरी तरह मानकों के अनुरूप मिली है। यह वन्यजीवों के स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

73 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फैले पीटीआर में 31 सोलर पंप आधारित जलाशय, 10 प्राकृतिक जलाशय और 25 तालाब शामिल हैं, जो वन्यजीवों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराते हैं। अनुकूल वातावरण, प्रचुर जल-स्तर और बेहतर पारिस्थितिकी तंत्र यहाँ वन्यजीवों के संरक्षण को मजबूत बना रहे हैं।



आईआईटी मुंबई के इंजीनियर व जल विशेषज्ञ यतेंद्र अग्रवाल ने हाल में जलाशयों के नमूने जांचे। परीक्षण में आयरन, आर्सेनिक, फ्लोराइड व पीएच लेवल पूरी तरह सुरक्षित पाए गए। उन्होंने बताया कि शुद्धता के स्तर पर पीटीआर के वेटलैंड्स दुधवा की तुलना में अधिक सुरक्षित हैं।

यतेंद्र ने अपनी रिपोर्ट पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह को सौंपते हुए टाइगर रिजर्व प्रशासन की सराहना की। वे जल स्वच्छता के साथ वन्यजीव संरक्षण में भी सक्रिय हैं और हाल में उन्होंने वनकर्मियों को निशुल्क सोलर लाइटें भी उपलब्ध कराई थीं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.